Health

फल कितने फायदेमन्द

प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि प्रत्येक वस्तु चाहे वह फल हों, सब्जी हो, मसाला हो या स्नैक्स हों फायदेमन्द होते हैं। फायदेमन्द के साथ-साथ रोग निवारक भी होते हैं।

कुछ फलों के साथ-साथ उनसे होने वाले फायदों के बारे में ज्ञान होने पर अधिक से अधिक फायदा उठाया जा सकता है।

आलु बुखारा Plum

आलुबुखारा मीठा और जूस से परिपूर्ण फल होता है। इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसको नियमित रूप से खाने से दिल की बीमारी को दूर रखा जा सकता है। आलुबुखारा कैंसर प्रतिरोधक होता है।

केला Banana

केला डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में काफी लाभकारी है। दूध के साथ केला खाने से तुरंत ताकत मिलती है और हमारे मूड को भी अच्छा बनाए रखता है।

डायरिया होने पर केला खाना चाहिए। केला वजन बढाने में सहायक और हड्ड़ियों को मजबूत रखता है। केला ब्लड़ प्रैशर BP को नियंत्रित करता है। केला एनीमिया, कब्ज और डिप्रैशन में फायदेमंद होता है।

एवाकैड़ो Avocado

एवाकैडो डॉयबीटीज़ से बचाता है तथा ब्लड़ प्रैशर BP को नियंत्रित करता है। लोअर कोलोस्ट्रोल के लिए अच्छा है। त्वचा का रूखापन समाप्त कर मुलायम बनाता है,( helps stops strokes.)

सेबApple

डॉक्टरों के मुताबिक रोज एक सेब खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं। सेब खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट, फेफड़ों का कैंसर का खतरा कम होता है। सेब खाने से कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है।

सेब फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। दिल की सुरक्षा करता है, जोड़ों को मजबूत बनाता है और कब्ज का निवारण करता है।

पपीता Papaya

पपीता में एंटी-आक्सीडेंट, खनिज पदार्थ और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पपीता पेट के लिये फायदेमंद होता है तथा वजन को कम करने में सहायक होता है।  

एप्रीकोट Apricot

एप्रीकोट ब्लड़ प्रैशर को नियंत्रित करता है, बुढ़ापा जल्दी आने से रोकता है तथा कैंसर से बचाता है। आँखो की रोशनी को सुरक्षित रखता है।

आम Mango

आम फलों का राजा कहलाता है। आम में विटामिन सी, ई, आयरन और पोटाशियम होता है। इसे खाते ही शरीर में एनर्जी आ जाती है। आम हमारी त्वचा को भी निखारता है। आम हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता है।

तरबूज Water Melon

गर्मियों के दौरान हमे तरबूज अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है तथा यह कोलोस्ट्रोल को भी नियंत्रण में रखता है। तरबूज में काफी मात्रा में पानी होता है जिससे डिहाईड्रेशन से बचाव होता है।

अंगूर Grapes

अंगूर का रस उर्जा प्रदान करने वाला होता है और इसमें अनेक खनिज तत्व पाए जाते हैं जिनसे शरीर को किसी न किसी रूप में फायदा ही पहुंचता है। पका हुआ अंगूर आँखों के लिए फायदेमन्द और स्वाद में पौष्टिक व मीठा होता है। अंगूर को सुखाकर मुनक्का बनाया जाता है। अंगूर शरीर से दूषित पदार्थों को निकाल बाहर करता है।