Astrology

राशि चक्र

भारतिय ज्योतिष या वैदिक ज्योतिष पाश्चात्य ज्योतिष से भिन्न है। आप जिसे Sun sign कहते हैं और अक्सर पत्र-पत्रिकाओं या समाचार पक्ष में पडते हैं वह वैदिक ज्योतिष से भिन्न है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में संचार करता है वही आपकी भारतिय ज्योतिष में राशि मानी जाती है तथा सामन्यता पाश्चात्य ज्योतिष का Sun sign वैदिक ज्योतिष से एक राशि पीछे रहती है।

राशि चक्र अर्थात Zodiac में 12 राशियां हैं जिन से सब भली-भांति परिचित हैं। 12 राशियों को चार तत्वों क्रमश: Fire Signs, Water Signs, Earth Signs, Air Signs अर्थात अग्नि तत्व, जल तत्व, पृथ्वी तत्व तथा वायु तत्व में विभाजित किया जाता है।

Fire Signs अग्नि तत्व

Aries, Leo, Sagittarius अर्थात मेष, सिंह तथा धनु अग्नि तत्व प्रधान राशियां हैं। अग्नि का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी चीज़ों में इसका प्रयोग होता है। यह विनाश का भी कारण बन जाती है तथा बडे से बडे भवन को कुछ पल में जला कर राख कर देती है। ऐसे जातक स्वभाव से साहसी, गतिशील तथा उनकी intuition power बहुत अच्छी होती है। सामन्यता उनके निर्णय सही साबित होते हैं तथा वे बडे कार्य करने में तत्पर रहते हैं और छोटे कार्यों की अनदेखी कर देते हैं।

Water Signs जलीय तत्व

Cancer, Scorpio and Pisces अर्थात कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के जातक सबसे अधिक emotional, संवेदनशील होते हैं। ऐसे जातक बहुत अच्छे sales person दूसरे व्यक्तियो से deal करने में निपुण होते हैं और हमेशा दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। छोटी सी बात को दिल पर ले लेते हैं और विचलित हो उठते हैं। जिस प्रकार समुंद्र में असंख्य रहस्य छिपे रहते हैं और उसकी गहराई को मापना मुश्किल होता है, उसी प्रकार उन्हें कई बार जानना भी बहुत मुश्किल होता है। सामान्यता वे अच्छे मित्र साबित होते हैं।

Earth Signs पृथ्वी तत्व राशियां

Taurus, Virgo, Capricorn अर्थात वृषभ, कन्या तथा मकर राशि के जातक बहुत अधिक materialistic अर्थात भौतिकवादी होते हैं और बहुत possessive होते हैं। ऐसे व्यक्ति स्थिर स्वभाव के तथा विश्वसनीय होते हैं तथा अपनी परिस्थितियों में खुश रहते हैं। अपने जीवन में परिवर्तन को पसंद नहीं करते। जिस प्रकार पृथ्वी पर हर चीज की नींव रखी जाती है तथा हर निर्माण पृथ्वी पर होता है उसी प्रकार ऐसे जातक दृढ निश्चियी तथा अपने जीवन की नींव को सुदृढ करते हैं।

Air Signs वायु तत्व प्रधान राशियां

Gemini, Libra, Aquarius अर्थात मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक अनिश्चित और अत्यप्रत्याश्चित अर्थात uncertain और unpredictable हो सकते हैं। जिस प्रकार वायु को छुआ या देखा नहीं जा सकता, उसी प्रकार ऐसे जातक को समझना कठिन हो जाता है। उनके मन में क्या चल रहा है, उसे जानना बहुत कठिन हो जाता है तथा वे अपनी कल्पना में बहुत समय व्यतीत करते हैं। ऐसे जातक बहुत intelligent तथा हर कठिनाई का समाधान निकालने में निपुण होते हैं तथा मुख्यत: भावहीन और भावशुन्य होते हैं अर्थात emotionless हो सकते हैं।