सामग्री
- 50 ग्राम सफेद लोभिया (रात भर पानी मे भीगा हुआ)
- 2 चम्मच बेसन
- 8-10 दाने भिंडी
- 100 ग्राम पीला कद्दु (Pumpkin)
- 2-3 आधे कटे आलु
- 100 ग्राम फुल गोभी (Cauliflower)
- 2 टमाटर कटे हुए
- 100 ग्राम इमली गर्म पानी मे भीगी हुई
- ताजा करी पत्ता
- ½ चम्मच सरसो दाना (Mustard seeds)
- 2-3 लाल साबुत मिर्च
- ½ चम्मच साबुत जीरा (Cumin seeds)
- ¼ चम्मच हल्दी
- नमक
विधि
एक बर्तन में एक चम्मच तेल में बेसन को भून लें। 4-6 गिलास पानी डाल दें। सफेद लोभिया, आलू, पंपकिन, करी पत्ता, नमक, हल्दी डाल कर उबाल लें। अच्छी तरह पका लें।
एक बर्तन में दो चम्मच तेल में भिंडी और गोभी को पका लें। गोभी और भिंडी को ऊपर बनी ग्रेवी में डाल दें। कटे टमाटर और इमली का रस भी डाल दें। अच्छी तरह उबाल लें।
एक पेन में एक चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। सरसो, जीरा डालें, साबुत लाल मिर्च डाल कर तडका बना कर कडी में डाल दें। उपर से हरा धनियां भी डाल सकते हैं।
गर्म-गर्म चावल के साथ परोसे।