सामग्री
- 2 कप पनीर
- ½ कप पिसी हुई चीनी
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 2 चम्मच पानी
- 2 चुटकी इलायची पॉउडर
- 2 चम्मच मैदा
- 2 चम्मच खाने वाला सोडा
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच भीगे हुए, कटे हुए बादाम
- सजाने के लिए गुलाब की पंखुडियाँ
विधि
पनीर में पानी मिला कर मिक्सर में चला लें। एक बॉउल में पनीर, मैदा, पिसी चीनी, इलायची पॉउडर, गुलाब जल डाल कर अच्छी तरह फैंट लें। अंत में खाने वाला सोडा डाल कर मिला लें। बादाम डालें।
एक बेकिंग ट्रे में थोडा सा ऑयल लगाएं। मिश्रण को इस ट्रे में डाल कर 10 मिनट के लिए अवन में बेक कर लें।
ऊपर से शहद की धार फैला दें और गुलाब की पंखुडियों से सजाएं।