सामग्री:
- 500 ग्राम आटा
- 400 ग्राम चीनी
- 500 ग्राम घी
- 100 ग्राम मखाने
- 70 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम पाँच मग्ज़
- 25 ग्राम गौंद
- 25 ग्राम कमरकस
- 1 छोटा चम्मच मैथी दाना
- 1 चम्मच सौठ
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच खसखस
विधि:
एक कड़ाही में थोड़ा सा घी ड़ाल कर आंच पर रखें। मध्यम आंच पर मखाने तल लें। इसी प्रकार बादाम, खसखस, पांच मग्ज़, कमरकस, सौंफ, सौठ, मैथीदाना सभी को तल लें। ठंड़ा होने पर सभी मेवे ग्राईंड़ कर लें या इच्छानुसार आप मेवे दरदरा भी रख सकते हैं।
चीनी को अलग से पीस लें।
एक कड़ाही में घी ड़ाल कर आंच पर रखें और आटे को घी में मध्यम आंच पर अच्छी तरह भून लें। जब आटा अच्छी तरह ब्रॉउन हो जाय तब इसमें पिसी चीनी और पिसे मेवे ड़ाल कर अच्छी तरह मिला लें। कड़ाही को आंच से उतार लें और ठंड़ा होने दें।
जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाय तब इस मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मिला कर छोटे-छोटे लड्ड़ु बना लें।
प्रतिदिन एक लड्डु सर्दियों में खाएं और स्वस्थ रहें।
Wheat flour Pinni
Ingredients
- 500 gr wheat flour
- 500 gr ghee
- 400 gr sugar
- 100 gr makhane
- 70gr almond
- 50gr paanch magj (seeds)
- 25gr gaund
- 25gr kamarkas
- 1tsp methi
- 1tsp ginger powder
- 1tsp fennel seeds
- 1tsp poppy seeds
Method
Pour some ghee and put on flame. Fry makhane, almonds, paanch magaj, gaund, kamarkas, methi seeds, ginger powder, fennel seeds, poppy seeds on medium flame. Keep aside to cool and then grind these.
Grind sugar and put aside.
Pour additional ghee in kadhai and add wheat flour. Keep flame on medium heat. When flour turns brown and you smell the aroma, add all ground dry fruits and sugar. Mix well and let it cool. Than shape this mixture in the form of small laddu or pinni.
Eat one pinni laddu every day in winter and stay healthy.