एलॉय वैरा हरे रंग के मोटे पत्तों वाला पोधा होता है। इसके पत्तों में पारदर्शी चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जिसे एलॉय वैरा जैल (gel) कहते हैं। यह न दवाई है न ही सौन्दर्य प्रसाधन परंतु इस जैल को दवाईयों में तथा सौन्दर्य प्रसाधनो में प्रयोग किया जाता है। ये पानी में घुल जाती है। इसे ताज़ा पत्ते से निकाल कर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। एलॉय वैरा रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। भारत में एलॉय वैरा को ग्वारपाठा या घृतकुमारी हरी सब्जी के नाम से भी जाना जाता है।
Aloe Vera Gel के प्रयोग और लाभ

- एलॉय वैरा जोड़ों का दर्द, बवासीर, गर्भाश्य के रोग, पेट की खराबी और डॉयबीटीज़ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
- एलॉय वैरा का 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में चुस्ती बनी रहती है।
- यह खून में शर्करा sugar के स्तर को नियंत्रित रखता है।
- एलॉय वैरा के पत्तों को पानी में उबाल कर इसकी भाप लेने से अस्थमा के रोगियों को राहत मिलती है।
- सौंदर्य के रूप में देखा जाय तो हमारी त्वचा और बालों के लिये बहुत लाभदायक है। मुंहासे, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, धूप से झुलसी त्वचा, रूखी त्वचा, फटी हुई कोहनियां और एडियों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
- चेहरे के लिए 2 चम्मच जैल, 1 चम्मच ग्लिसरिन, 2 बूंदे जोजोबा ऑयल, 2 बूंदे लाईम ऑयल सभी को मिला कर चेहरे पर मॉश्चराईजर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
- एलॉय वैरा लगातार मस्सों पर लगाने से फायदा मिलता है। धीरे-धीरे मस्से सिकुडने लगते हैं।
- यदि त्वचा का कोई भाग जल गया है तो उस स्थान को ठंडे पानी से धोकर जैल को लगाना चाहिए। जिससे जलन कम होगी, घाव जल्दी भरेगा और निशान भी नही रहेगा।
- एलॉय वैरा जैल स्ट्रैच मार्क्स को साफ करने में मदद करता है।
- अगर बच्चों को नैपी से रैश आ गए हैं तो इस जैल को बादाम रोगन के साथ मिला कर लगाने से आराम आ जाता है। इसे ताजा पत्तों से निकाल कर भी लगा सकते हैं।
- यदि किसी कीड़े ने काट लिया है या जूता-चप्पल की वजह से कट गया है तो ये जैल लगाने से आराम आ जाता है।
- किसी भी तरह की त्वचा की एलर्जी को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।
- एलॉय वैरा मच्छरों से भी त्वचा की सुरक्षा करता है।
- एलॉय वैरा द्वारा चेहरे से मेकअप आसानी से साफ किया जा सकता है।
- यदि सन बर्न हो गया है तो ये जैल लगाना फायदेमन्द होता है।
- त्वचा पर अगर कट लग जाता है तो एलॉय वैरा अपने एंटीबैक्टेरिया और एंटीफंगल गुणों के कारण घाव को जल्दी भरता है।
- 1 चम्मच एलॉय वैरा, 1 चम्मच ऑर्गैनिक चीनी और ½ चम्मच नींबू का रस मिला कर त्वचा को स्क्रब करने से मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा में चमक आ जाती है।
- एलॉय वैरा का लगातार प्रयोग करने से त्वचा की झुरियां समाप्त होती हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।
- बालों को साफ करने के बाद 2-3 चम्मच एलॉय वैरा जैल में एक कप चाय पत्ति का पानी मिला कर बालों को धो लें इससे बालों में चमक आ जायेगी तथा सिकरी (Dandruff) भी समाप्त हो जायेगी।
- एलॉय वैरा जैल को मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार होते हैं तथा मजबूती आ जाती है।
- बालों को धो कर केवल जैल भी लगा सकते हैं।
- एलॉय वैरा जैल और सरसों के तेल को मिलाकर बालों पर लगाएं और 2 घंटे के बाद बालों को शैंपू कर लें।