सामग्री
- 1½ कप उरद दाल
- नमक
- तलने के लिए तेल
भरावन के लिए
- 1 कप हरा धनियां पत्ता
- ½ कप बारीक कटा हुआ काजु
- ½ कप कटा हुआ किशमिश
- 2 चम्मच अदरक कटा हुआ
- 2 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
विधि
उरद की दाल को रात भर भिगो कर रखें।
सुबह दाल को धोकर मिक्सी में पीस लो और नमक मिलाएं। एक घंटा फ्रिज में रखें।
एक बर्तन में भरावन की सारी सामग्री को मिला लें। कडाही में तेल डाल कर आंच पर रखें।
एक पोलोथिन का चोरस टुकडा लें और उस पर फ्रिज से बैटर को निकाल कर एक चम्मच बैटर पोलोथिन पर रखें और थोडी सी भरावन वाली सामग्री रखें और पोलोथिन को थोडा सा अंदर की तरफ मोड कर शेप दें| भरावन भरी बैटर पोलोथिन से निकाल लें और तेल में डाल कर तल लें। गुजीया तैयार है।